भंवरपुर: गांजा की अवैध परिवहन करते एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर एवं एसडीओपी सरायपाली श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थों पर होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में चौकी भंवरपुर में पदस्थ उपनिरीक्षक स्वराज त्रिपाठी को जरिए मुखबिर के सुचना मिला की दो व्यक्ति बिना नंबर मोटर साइकिल प्लैटिना में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर सागरपाली से पिरदा की ओर आ रहा हैं कि सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर ग्राम पड़कीपाली मेन रोड नाला पुल पर संदिग्ध आ रहे बिना नंबर मोटर साइकिल प्लैटिना को रोक कर तलाशी लिये एवं पूछताछ किये जो अपना नाम 1. रोहित कुमार पटेल पीता भगवानों पटेल उम्र 25 वर्ष ग्राम नयाबहारा थाना बलांगीर जिला बलांगीर उड़ीसा 2. अपचारी बालक निवासी टांगापासा का रहने वाला बताया जिसकी तलाशी लेने पर कब्जे से 01 प्लास्टिक के बोरी में रखें 01 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कीमती 40000 रुपए , 02 नग मोबाईल व एक मोटर साइकिल प्लैटिना,नगदी रकम 700 रुपये जप्त किया गया आरोपी का कृत्य नारकोटिक्स एक्ट का पाए जाने से थाना बसना में अपराध क्रमांक 182/22, धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया । संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक श्यामाचरण ध्रुव, प्रधान आरक्षक मनोज मानिकपुरी, आरक्षक यूचंद बंशे ,उत्तम साहू व समस्त स्टाफ चौकी भंवरपुर का योगदान रहा।























