छत्तीसगढ़

युवक ने बाईक के लिए दी जान…

राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक छोटी सी डिमांड पूरी ना होने पर आत्महत्या कर ली है। युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने घर वालों का जिक्र किया है। मृतक का नाम रोशन लहरे बताया जा रहा है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार खमतराई निवासी रोशन लहरे ने अपने मां-पापा से एक बाइक की डिमांड थी, जिसे किन्हीं कारणों के कारण मां-बाप ने लेने से मना किया था। इसके बाद 1 मई को बाइक ना दिलाने से नाराज युवक ने घर पर मोबाइल और सुसाइड नोट छोड़कर चला गया था। इस पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान बुधवार सुबह पुलिस को युवक की लाश राजधानी के खमतराई इलाके के सतनामी पारा तालाब में मिली है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा था कि, मोटरसाइकिल नहीं दिलाने की बात से वह काफी दुखी और नाराज है, जिसकी वजह से उसने घातक कदम उठाया है। खमतराई थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि लापता युवक का शव तालाब में मिला है। युवक रोशन लहरे पिछले 2 दिनों से घर से लापता था। उसके गुम इंसान की सूचना दर्ज कराई गई थी। आज सुबह सतनामी पारा तालाब में शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!