सरायपाली: सोलर पम्प ले उडे़ चोर

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र बलौदा में श्वेत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम टेंगनापाली का निवासी है। वर्तमान में ग्राम पंचायत ईच्छापुर का सरपंच है। दिनांक 27.07.2023 को अपनें गांव का गौठान में गया था जहां सोलर पम्प चालू हालत में था पुन: दिनांक 01.08.2023 को गौठान गया था जहां गौठान में लगा शासकीय सोलर पम्प का पैनल बोर्ड नही था तब पता किया तो पम्प व केबल वायर भी नही था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। चोरी के संबंध में दिनांक 09.08.2023 को पंचायत प्रस्ताव नया मोटर लगानें के संबंध में पास किये। पंचायत प्रस्ताव को क्रेड़ा विभाग रायपुर में पेश किया था कि क्रेड़ा विभाग द्वारा पुलिस थाना से एफआईआर की कपी लानें पर नया पम्प देना संभव होना बतानें पर शासकीय 05 एचपी का सोलर पम्प एवं सोलर पम्प का केबल वायर करीबन 100 मीटर, पेनल बोर्ड कुल कीमती लगभग 20000 रूपये (बीस हजार रूपये) को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है पुलिस 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























