सरायपाली

सरायपाली : इस साल स्काई शॉट व हेलीकॉप्टर पटाखे की मांग अधिक

सरायपाली (काकाखबरीलाल). इस वर्ष लक्ष्मी व चाइनीज पटाखे पर बैन लगने से यह दोनों पटाखे बाजार से गायब हो गए हैं। बाजार में आए नए स्काई शॉट व हेलीकॉप्टर पटाखे की ओर लोग आकर्षित हो रहे हैं।जाम की स्थिति

दो दिन धनतेरस होने के कारण इस वर्ष 23 और 24 अक्टूबर बड़ी संख्या में खरीदी करने पहुंचे हुए थे। दोनों धनतेरस दिवस पर शहर के सभी मार्गों पर भारी भीड़ के कारण समय-समय पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी निर्मित हो रही थी। पं. आचार्य आशीष गौरचरण मिश्र ने बताया कि दीपों का पर्व दीपावली पर 24 अक्टूबर को संध्या 4 बजे से शाम 6:30 बजे तक गोधूलि बेला है। इस बीच महालक्ष्मी पूजन, कुबेर पूजन, कुल देवी पूजन, पितरों का पूजन, शुद्ध जल, गंगा जल, पंचामृत, हल्दी, कुमकुम व नए वस्त्र धारण कर पूजा करना सबसे उत्तम है।

बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष पटाखे की 5 अधिक दुकानें भी लगी हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरानी मंडी परिसर में पटाखा की दुकानें सजी हैं। दीपावली के लिए विगत 20 अक्टूबर से पुरानी मंडी प्रांगण में पटाखा की दुकान लगाई गई है। विगत वर्ष जहां 17 दुकानें लगती थी। इस वर्ष पटाखा की 22 दुकानें लगी है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से आगजनी से तत्काल काबू पाने अग्निशमन यंत्र, रेती की व्यवस्था की गई। कुछ पटाखा विक्रेताओं ने बताया कि अन्य वर्ष की तुलना में इस वर्ष पटाखा दुकान देरी से लगाई गई। बावजूद अच्छी खरीददारी हुई है। कोरोनाकाल में पटाखा विक्रेताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा था, जिसकी भरपाई इस वर्ष अच्छी खरीददारी होने से हो गई है। बाजार में कई नए तरह के पटाखे उपलब्ध हैं, जिसकी मांग अधिक है। हेलीकॉप्टर, मेजिकल स्पेशल अनार, स्काई शार्ट, सिंगल शार्ट शामिल है। इसके अलावा रॉकेट बम, चकरी, अनार, फुलझड़ी, छोटे बच्चों के लिए माचिस, मिर्ची पटाखे, पोक-पोक, बच्चों का बंदूक आदि कई तरह के पटाखे है। धूमधाम से दीपावली मनाने से लोग खूब पटाखे की खरीदारी कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल में दीपावली के अलावा गोवर्धन पूजा, आंवला नवमीं को धूमधाम से मनाया जाता है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!