सरायपाली
सरायपाली: गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया

सरायपाली (काकाखबरीलाल).ग्राम पंचायत खरखरी में गांव के महिला समिति के द्वारा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। छः महिला समितियों के लगभग 35-40 सदस्यों के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत गांव के चारों दिशाओं में नाली, गली और तालाब आदि की साफ सफाई की गई। उक्त सफाई अभियान में योगदान देने वालों में प्रमुख रूप से चन्द्रकांति साहु, तिलोत्तमा बारिक, पुर्निमा बारिक, बिंदू बारिक, बिल्मा भोई, सुरेन्द्री भोई, संगीता साहु, निलाद्री थपा और संतोषिनी थपा आदि महिलाएं शामिल थीं।
AD#1






























