सरायपाली

स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जिला परियोजना कार्यालय,समग्र शिक्षा महासमुन्द द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन स्थान- सेजेस (हिन्दी माध्यम) महासमुन्द में किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी के आदेशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचन्द्र मांझी एवं बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल सहित अपने – अपने संस्था प्रमुखों/मार्गदर्शक टीचरों के संयुक्त मार्गदर्शन/सहयोग से सरायपाली विकासखण्ड के प्रतिभागी विद्यार्थियों ने टीम प्रभारी शिक्षक यशवंत कुमार चौधरी के साथ इसमें प्रतिभागिता कर उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया जिसमें सरायपाली विकासखण्ड से फणीश्वर राज बीसी (सेजेस सरायपाली), अपूर्वा पटेल(सेजेस सरायपाली), दुर्गाशंकर साहू (मिडिल स्कूल बोंदा), कुलदीप भोई ( शा.प्रा.शा.सिरबोड़ा) ने कांटे की टक्कर देते हुए प्रारंभिक स्तर (प्राथमिक एवं मिडिल) पर द्वितीय स्थान कायम किया। वहीं अमित पटेल (सेजेस सरायपाली),भवानी पटेल (शास.उ.मा. वि.मोहदा),निक्की त्रिपाठी ( मा.स.गो. मंदिर स्कूल सरायपाली) ने माध्यमिक स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्याख्याता प्रेमकुमार पटेल,शिक्षक गिरधारी पटेल,सहा.शिक्षिका जम्बू पटेल ने बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कमल नारायण चंद्राकर,सेजेस (हिन्दी माध्यम) महासमुंद प्राचार्य हेमेंद्र आचार्य,एपीसी- डी.एन.जांगड़े, आर.के.साहु,एम.पी.साहू,विद्या साहु, कार्यक्रम प्रभारी/एपीसी संपा बोस, बीआरसीसी महासमुंद जागेश्वर सिन्हा,व्याख्याता प्रमोद कन्नौजे, डी.एन.ओ.जगदीश सिन्हा,जिला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के सदस्य एवं निर्णायकगण – सुबोध कुमार तिवारी,विवेक कुमार वर्मा, खेमराज साहु,यशवंत कुमार चौधरी एवं शिक्षिका भारती सोनी,एफ.एल. एन.पीएमयू प्रियंका पटेल सहित मार्गदर्शक टीचर्स,उत्साही पालकों आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतिभागियों को मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र एवं शैक्षणिक सामग्री भेंटकर सम्मानित किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!