सरायपाली: पांच दिवसीय मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

सरायपाला (काकाखबरीलाल).ग्राम पाटसेंद्री में
2 जून से पांच दिवसीय श्री
शनिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का
आयोजन किया जा रहा है। मुख्य
यजमान एवं आयोजक के रूप में
जन्मजय पटेल, श्रीमती जयकांती
पटेल एवं जयलाल पटेल श्रीमती
जयंती पटेल उपस्थित रहेंगे। इस
दौरान मनोरंजन के लिए मीना
बाजार, दण्डनृत्य, उदियातारा बड़गांव
ओड़िसा, जय मां चांदनी लोककला
ऑर्केस्ट्रा एवं गम्मत पार्टी जेवरा
आदि विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित
किये गए हैं। वहीं 4 जून को
नवोदित, कलश जुलूस,
सर्वदेव चुनौती, सर्वदेव पूजा 5 को,
अन्न प्रतिष्ठा, अग्नि स्थापना, यज्ञ
प्रतिष्ठा, तेल्याभिषेक, शनि चालीसा
पाठ, अन्नाधिवास, 6 सर्वदेव को
पूजन प्राण प्रतिष्ठा, मूर्ति स्थापना,
कलश स्थापना, ध्वजारोहण,
महाआरती, विसर्जन, महाप्रसाद एवं
भंडारा के साथ कार्यक्रम सम्पन्न
होगा। समस्त ग्रामवासियों के द्वारा
अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस
कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसका
लाभ उठाने की अपील की गई है।




























