बसना

बसना: अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते युवक धरा गया

 

बसना (काकाखबरीलाल). ओडिशा राज्य से होने वाले अवैगांजा के परिवहन को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ओडिशा राज्य के उन स्थानों को चिन्हाकिंत करे जहा से अवैध गांजा निकल कर महासमुन्द जिले से होते हुये देश के अन्य राज्य में पहुचाये जाते है। पुलिस अधीक्षक, महोदय के द्वारा महासमुन्द जिले के सभीं थाना/चौकियों को टीम का गठन करें और जो अवैध गांजा के परिवहन की पिन पाईन्ट सूचना प्राप्त करें और परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी कर अवैघ गांजा के परिवहन पर कार्यवाही करें इसके साथ परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के निर्देशित किया गया था।

जिसके परिपालन में आज दिनांक 08/10/2023 को हमराह स्टाफ के टाउन पेट्रोलिंग हेतु खेमडा, रेमडा की ओर रवाना हुआ था कि खेमडा ओवरब्रीज के नीचे ग्राम खेमडा में मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LP 2873 के पीछे एक सफेद प्लास्टिक बोरी बंधा था। जो पुलिस वाहन को देखकर मोटर सायकल का चालक मो0सा0 से उतर कर भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकडे जिसे भागने का कारण पूछने पर मो0सा0 क्रमांक CG 04 LP 2873 के पीछे बंधे सफेद प्लास्टिक बोरी में गांजा होना बताया। मो0सा0 चालक का नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम ताराचंद साहू पिता बुद्धेश्वर साहू उम्र 23 साल निवासी मल्दी थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ (छ0ग0) बताया। मो0सा0 के पीछे बंधे प्लास्टिक बोरी के अंदर चेक करने पर बेारी अंदर कुल 17 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से 01. एक सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 17 किलो 100 ग्राम बोरी सहित कीमती 8,50,000 रूपये 02. मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 04 LP 2873 कीमती 30,000/- रूपये , 03. एक नग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 5000/- रूपये जुमला किमती 8,85,000 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

नाम आरोपी
ताराचंद साहू पिता बुद्धेश्वर साहू उम्र 23 साल निवासी मल्दी थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ (छ0ग0)

जप्त सामग्री
01 एक सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 17 किलो 100 ग्राम बोरी सहित कीमती 8,50,000 रूपये
02 मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 04 LP 2873 कीमती 30,000/- रूपये ,
03 एक नग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 5000/- रूपये जुमला किमती 8,85,000 रूपये

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक आशीष वासनिक, सउनि रनसाय मिरी, आरक्षक बसंत जोल्हे, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!