नौकरी-विज्ञापन

नौकरी : डिप्टी डायरेक्टर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने डिप्टी डायरेक्टर और अन्य पदों (UPSC Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 29 सितंबर तक आवेदन करें।
वैकेंसी डिटेल्स

सीनियर इंस्ट्रक्टर: 1 पद

डिप्टी डायरेक्टर: 1 पद

साइंटिस्ट: 9 पद

जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी: 1 पद

श्रम प्रवर्तन अधिकारी: 42 पद

कुल पदों की संख्या- 54

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 25 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल नकद में या SBI की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके कर सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का इंटरव्यू होगा जिसमें कैटगरी वाइज नंबर दिए जाएंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!