सरायपाली

सरायपाली:ट्रक से डीजल चोरी मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रक से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। दौलत राम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 10 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला है एवं ट्रासंपोर्ट का काम करता है । उनके ड्रायवर रंजीत दिनांक 28/06/2025 को उनके दुकान बसंल आटो पार्टस बैतारी मेन रोड NH 53 में करीबन शाम 06:00 बजे रोड किनारे खड़ा कर खाना खाकर ट्रक में ही सो गया था । दिनांक 29/06/2025 को सुबह करीबन 04:00 बजे उठकर देखा तो ट्रक के डीजल टंकी में लगे लाक टूटा हुआ था एवं डीजल टंकी में भरा लगभग 300 लीटर डीजल कीमती करीबन 30,000/ रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । आसपास ट्रक ड्रायवरों मोटर गैरेज मालिकों से पता किये जो अज्ञात चोर के संबंध में कोई पता नही चला । पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!