छत्तीसगढ़बसना

संसदीय सचिव रूपकुमारी ने बांटी निःशुल्क मच्छरदानी

बसना। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरखार के आश्रित ग्राम पसेरलेवा में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के करकमलों दवा युक्त निःशुल्क मच्छरदानी का वितरण किया गया। आयोजित शिविर में संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी रमन सरकार हर वर्ग की चिंता करती है। और उनकी समस्याओं के निदान के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित कर रही है। हमारी रमन सरकार की मंशा है कि सभी स्वस्थ रहे, आज शासन द्वारा इस दुरस्त ग्राम में ग्रामीणों को निःशुल्क मच्छर दानी दिया जा रहा है, जिससे मच्छर के काटने से होने वाली बिमारी से छुटकारा मिल जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, राजकुमार चौधरी, गोपाल नायक, डॉ. प्रधान, संतोष नायक, कुंजमन नायक सहित बड़ी संख्या कार्यकर्त्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

AD#1

Devesh Hindustani

Reporter of kakakhabarilaal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!