स्विगी जोमैटो वालों पर शासन प्रशासन मेहरबान… होटल ढाबा व्यवसायियों को नहीं मिल रही छूट… जानें क्या कह रहे हैं होटल व्यवसायी

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। महासमुंद जिले में 17 तारीख से दुकान खोले जाने को लेकर नई गाइडलाइन आई है जिसमें शहर के अंदर होटल ढाबा व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों को किसी प्रकार की कोई राहत नहीं दी गई है। शासन की गाइडलाइन कहती है की जमेटो और स्विगी एप्लिकेशन के जरिए होटल ढाबा वाले पार्सल सर्विस दे सकते हैं।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए होटल ढाबा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदीप सिंह रैना ने बताया की अरबों खरबों की कंपनी स्विग्गी और जोमैटो की सिफारिश जिला प्रशासन क्यों कर रहा है यह जिला प्रशासन के आदेश से हम होटल व्यवसाई नहीं समझ पाए हैं जबकि इन कंपनियों का कोई नामोनिशान हमारे जिले में नहीं है होटल ढाबा व्यवसाई अपनी प्रतिष्ठान बंद रखकर पिछले 1 महीने से सरकार के हर दिशा निर्देश का पालन कर रहे है ऐसे में जब सरकार द्वारा व्यवसाय करने में छूट दी जा रही है तो होटल ढाबा व्यवसायियों के साथ अन्याय प्रशासन द्वारा क्यों किया जा रहा है।
हरदीप सिंह रैना ने कहा प्रशासन द्वारा जिस प्रकार बाकी व्यवसायियों को व्यवसाय करने की छूट दी गई होटल ढाबा व्यवसायियों को भी गाइडलाइन के तहत छूट दी जानी चाहिए होटल ढाबा व्यवसाय के साथ बहुत से लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी होती है जिसका ख्याल रखना भी जरूरी है और प्रशासन को भी इस और ध्यान देना चाहिए ।
पार्षद रैना ने कहा प्रशासन को अपने आदेश में संशोधन करते हुए शहरी क्षेत्र के होटल ढाबा व्यवसायियों को व्यवसाय करने की छूट देनी चाहिए ऐसी मांग पूरे जिले के होटल ढाबा व्यवसाई एक सुर में कर रहे हैं।

























