52 परियों से इश्क़ लड़ाते 4 आशिक चढ़े पुलिस के हत्थे, सरायपाली पुलिस की कार्यवाही

सरायपाली (काकाखबरीलाल) .सरायपाली थाना द्वारा श्रीमान प्रुफुल्ल कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद के आदेशानुसार एवं श्रीमति मेघा टेम्बुलकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया महासमुंद के निर्देशानुसार एवं श्रीमान विकास पाटले SDOP महोदय सरायपाली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरायपाली निरीक्षक मल्लिका तिवारी व स्टाफ द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब ,जुआ, सट्टा पर सतत निगरानी रखी जा रही है एवं सतत कार्यवाही किया जा रहा है कि दिनांक 19.07.2020 को जरिये मुखबिर सूचना मिली की ग्राम नूनपानी आमाखार के पास कुछ व्यक्ति रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे है कि सूचना पर गवाहों को साथ लेकर बताये स्थान दबिश दिया जहां कुछ व्यक्ति लाकडाउन का उल्लंघन करते हुये 52 पत्ती ताश से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर आरोपियों को घेराबंदी कर जुआडियों को पकडा गया आरोपी
1- धनेश्वर मिरी पिता मोहन लाल मिरी, उम्र ,35 साल ,साकिन उमरिया ,थाना सरायपाली,
2- जुगेश प्रधान पिता चेतन प्रधान ,उम्र 29 साल, सा0 पतेरापाली, थाना सरायपाली
3- चंद्रशेखर यादव पिता बोधराम यादव ,उम्र 30 साल ,साकिन उमरिया ,थाना सरायपाली
4- लक्ष्मण सिदार पिता घासीराम सिदार ,उम्र 42 साल ,साकिन नूनपानी ,थाना सरायपाली
सभी जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला रकम 13,000 रूपये, 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक बोरी को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन जप्त किया गया । आरोपीगण जिला दण्डाधिकारी महोदय महासमुंद द्वारा जारी धारा 144 जा0फौ0 के तहत निषेधाज्ञा लाकडाउन की जानकारी रखते हुए अपने निवास से निकलकर ग्राम नूनपानी आमाखार के पास एक झुंड में बैठकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पाये गये तथा उक्त आदेश का अवज्ञा कर मानव जीवन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को खतरा उत्पन्न कर मानव जीवन के लिए खतरनाक कोरोना वायरस जैसे रोग का संक्रमण फैलाने की प्रबल संभावना को उत्पन्न किये हैं। उक्त आरोपियों का कृत्य धारा 13जुआ एक्ट एवं धारा 188,269,270 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
































