बलौदाबाजार

नाराज प्रेमी ने अपने हि प्रेमिका सहित परिवार की कर दी हत्या

(बलौदाबाजार काकाखबरीलाल).

जिले के पलारी थानांतर्गत ग्राम छेरकाडीह में एक ही परिवार के पति-पत्नी व उसके लड़के की हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में एक मृतिका का प्रेमी निकला जिसने इस हत्याकांड की साजिश रची थी। ज्ञात हो कि 11 अप्रैल को ग्राम छेरकाडीह निवासी यशवंत साहू , उसकी पत्नी महेश्वरी साहू और बेटा देवेन्द्र साहू वर्ष की हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि ग्राम जारा निवासी रविशंकर शुक्ला जो पूजा-पाठ करता है का पूर्व में मृतिका महेश्वरी के साथ अवैध संबंध था। इसका पता जब मृतिका के पति को चला तो इसकी शिकायत सरपंच से की। इसके बाद सरपंच की उपस्थिति में गांव में बैठक रखी गई थी, जिसमें आरोपी रविशंकर को मृतिका से मिलने के लिए मना किया गया था।
इससे नाराज होकर आरोपी ने मृतिका के पूरे परिवार को जान से मारने की योजना बनाई, जिसमें उसने अपने अन्य दो साथी दुर्गेश वर्मा और नेमीचंद को शामिल किया। इसके बाद तीनों ने मिलकर धारदार हथियार से इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में उपयोग किए गए हथियार और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!