सरायपाली

सहकारी समिति में नवीन पद पर बिना विज्ञापन न हो कर्मचारी की नियुक्ति की मांग

सरायपाली (काकाखबरीलाल). ब्लॉक के एक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में बिना विज्ञापन जारी किए किसी भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं करने की मांग को लेकर ग्राम दीवानगुड़ी निवासी एक व्यक्ति द्वारा कलेक्टर महासमुंद, उप पंजीयक सहकारी संस्थाए एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली को आवेदन दिया गया है। प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार दीवानगुड़ी निवासी रमेश नायक ने उपरोक्त अधिकारियों को दिए आवेदन में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित चिवराकुटा पंजीयन क्रमांक 1304 में बिना विज्ञापन जारी किए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के पद किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं करने की मांग की गई है। उन्होंने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि यदि किसी भी नवीन पद पर नियुक्ति किया जाए तो सेवानियम के तहत विज्ञापन जारी कर एवं समिति के अंतर्गत ग्रामों में मुनादी करवाकर किया जावे ताकि नियुक्ति में किसी भी प्रकार की धांधली न हो और किसी योग्य अनुभवी अभ्यथी को सेवा का अवसर प्राप्त हो सके.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!