सरायपाली

World Aids Day : भारती हॉस्पिटल सराईपाली में एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन

  • एड्स अभिशाप नही, इलाज से बेहतर जीवन जी सकता है रोगी – एडीजे मानवेन्द्र सिंह
  • एक माह तक बुखार खांसी और दस्त आने पर तत्काल खून की जांच कराएं- डाक्टर कुलदीप वशिष्ट
  • सभी चिकित्सालयों में एड्स की जांच सुविधा उपलब्ध है कोई लक्षण दिखे घबराए नही जांच कराए और जागरूक रहें – एसडीएम विनय लंगेह

सरायपाली ( काकाखबरीलाल)। आज विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आज भारती हॉस्पिटल सराईपाली में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री मानवेन्द्र सिंह एवम अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सरायपाली श्री विनय लंगेह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.प्रवीण शर्मा ने एड्स रोग के लक्षण रोग से बचाव और रोगी के देखभाल के विषय मे जानकारी दी, डाक्टर शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि एड्स एक तरह की संक्रामक और जानलेवा बीमारी होती है जो किसी वायरस के माध्यम से शरीर में प्रवेश करती है जिसे HIV Virus कहते है। HIV Virus मनुष्य की प्रतिरोधी क्षमता कम कर देता है इसे जानलेवा बीमारी के रूप में जानते है। यह बीमारी किसी को हो जाती है तो उसकी मृत्यु तय रहती है। HIV Virus रक्त में मौजूद प्रतिरोधी पदार्थ लसिका-कोशो पर हमला कर देता है।

यह एक तरह का संक्रामक रोग है जो HIV Virus के नाम के विषाणु के संक्रमण की वजह से होता है। यह विषाणु शरीर में पहुँचने के बाद ब्लड में पहुँचकर व्हाईट ब्लड सेल्स में मिलकर DNA में प्रवेश कर जाता है जहाँ पर वह विभाजित हो जाता है और रक्त के सफ़ेद कणों पर आक्रमण करता है जिसके बाद यह सफ़ेद कणों की संख्या को कम कर देता है इसी कमी के साथ शरीर की रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को खत्म कर देता है। जिसके बाद एडीजे मानवेन्द्र सिंह जी ने इस बीमारी के बचाव हेतु शिक्षा और जागरूकता पर जोर दिया, एसडीएम सराईपाली श्री विनय लंगेह जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा एड्स रोग के लिए शासन स्तर पर योजना बना कर काम करेंगे तथा लोगो में जागरूकता लाने का प्रयास करेंगे कि इस रोग के ग्रसित रोगी के साथ किसी प्रकार का सामाजिक भेदभाव न हो,साथ ही डाक्टर कुलदीप वशिष्ट जी ने एड्स रोग की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि ये रोग शुरुआत के पांच से दस साल में अपना असर नही दिखाता फिर अचानक इसके गंभीर असर दिखने लगते है रोगी शाररिक रूप से कमजोर हो जाता है उसकी प्रतिरोध क्षमता समाप्त हो जाती रोगी क्षय रोग और केंसर से ग्रसित हो जाता है,अंत मे भारती हॉस्पिटल चेयरमैन श्री विश्वजीत गुप्ता जी ने एड्स के बचाव हेतु असुरक्षित यौन सम्बंध से बचने, इंजेक्शन लगवाते समय सिंगल यूज निडिल सिरिंज,सक्षम एवं मान्यता प्राप्त लैब, ब्लड बैंक में ब्लड सैम्पल,ब्लड ट्रांसफ्यूज की सलाह दी जिससे इस संक्रामक और जानलेवा रोग से बचाव हो सके, कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज सेवी आनंद
चेम्बर ऑफ कामर्स सराईपाली के नगर अध्यक्ष सेवाशंकर अग्रवाल,समाजसेवी श्री आनंद गोयल जी,वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता,रक्तदान समिति सराईपाली के मुस्तफीज आलम,शाकम्भरी रक्तदान समिति से गणेश राम पटेल,डाक्टर श्याम पंजियार,डाक्टर संजय चौधरी,डॉ.इंदिरा एडमीनेस्ट्रेटर डा. नाज़,पीआरओ लालचंद वैष्णव समस्त स्टाफ भारती हॉस्पिटल सहित अन्य नागरिक प्रबुधगण उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!