पिथौरा

Sport : कबड्डी प्रतियोगिता में मधुबन टीम रही विजयी

पिथौरा ( काकाखबरीलाल)। ग्राम फुटगुना में शीतकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महासमुन्द जिले एवं बलौदाबाजार की टीमों ने हिस्सा लिया कुल 45 टीम ने हिस्सा लिया था । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरीश यादव पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष,अध्यक्षता श्री लेखराम दीवान सरपंच प्रतिनिधि,विशेष अतिथि के रूप में पवन पटेल सचिव,हेमसिंह नायक,पवन साहू,रामेश्वर पटेल थे । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मधुबन बलौदाबाजार,द्वितीय स्थान फुटगुना,तृतीय परसापाली,चतुर्थ अरण्ड,पंचम नयापारा कला,षष्ठम फुटगुना की टीम विजयी रही । प्रतियोगिता में संचालन लुकेश ध्रुव ,माधव साहू ,गौतम ध्रुव ,प्रदीप पटेल शिक्षक के द्वारा किया गया । आभार प्रदर्शन कमल यादव द्वारा किया गया । प्रतियोगिता के सफल आयोजन में चम्पत नायक,घनश्याम नायक,मनिहार ठाकुर,बुंदराम नायक,घनश्याम यादव,पंचराम पटेल,कृपाराम यादव,विश्राम बरिहा,शोभितराम बरिहा,नाथूराम नायक,जहान पटेल एवं समस्त ग्रामवासियो का सहयोग रहा ।

AD#1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!