खुटेरी में सूखा राशन सामग्री वितरण

मांधाता सिंह ठाकुर/काकाखबरीलाल। राज्य शासन के आदेशानुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण काल के कारण मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत 45 दिनों के लिए प्रोटीनयुक्त सूखा राशन का वितरण शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला खुटेरी विकासखंड पिथौरा जिला महासमुन्द में किया गया।सुरक्षा के दृष्टिकोण से मॉस्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष पालन किया गया।इस अवसर पर ग्राम खुटेरी के सरपंच श्री घनश्याम धांधी, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री थान सिंह नेताम व श्री कृष्णा ध्रुव,पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री पुरुषोत्तम लाल ध्रुव,प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री डोलामणी साहू, शिक्षक श्री पालेश्वर पटेल, श्री अभिनंदन नाग, श्री कन्हैयालाल पटेल के साथ- साथ श्री भुनेश्वर सिन्हा, श्रीमती पूजा सिन्हा व पालकगण सम्मिलित थे।























