पटेवा :मडाई मेला देखने गए युवक कै साथ चाकू से हमला

पटेवा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में लोकनाथ बारले ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम झलप में रहता है रोजी मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 20/12/2022 को ग्राम पचरी वह मडाई मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने उसी रात्रि करीबन 12 बजे वह एवं उनके भाई शंकर और राहुल यादव के साथ गया था। कार्यक्रम चल रहा था कि करीबन 02 बजे कार्यक्रम के पास जाने के निकला तो ग्राम पचरी के लक्की मारकंडेय व शम्मी मारकंडेय एकराय होकर तुम लोग आगे क्यो जा रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौज देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं लक्की मारकंडेय ने अपने हाथ में रखे चाकूनुमा हथियार से उनके पीठ में मारकर दो जगह चोट पहुंचाया है तथा बीच बचाव करने उनके भाई शंकर पहुंचा जिसके साथ भी हाथ मुक्का से मारपीट किया है। दोनो जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना को गांव का राहुल यादव देखा एवं सुना है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















