पिथौरा
अब पिथौरा के नजदीक ग्रामों में दी हाथियों ने दस्तक

नंद किशोर अग्रवाल।पिथौरा नगर- अभी तक बार के जंगल सिरपुर के आसपास के क्षेत्र यहीं हाथियों के आतंक की सूचना मिलती रहती थी ।और वहां जनहानि भी हुई ।किसानों के अनुसार धान की फसलों का इन हाथियों के भय से किसान किसानों का बुरा हाल रहा है। किसानों की माने तो इनकी गुहार का कहीं पर कोई असर नहीं होता था। वही पिथौरा से लगे 3 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम लक्ष्मीपुर जंगल प्लॉट के पीछे की पहाड़ियों पर हाथियों की आमद दर्ज की गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह सुबह पहाड़ी के नीचे दो हाथी और 1 शावक देखे गए
हाथियों के देखते ही ग्रामीण सकते में आ गए तथा तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर वन विभाग का अमला सक्रिय हुआ ।वर्तमान हाथी अभी पहाड़ी के आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।
AD#1


























