खोकसा स्कूल में नेवता भोज का आयोजन हुआ, बच्चों को बांटे कॉपी पेन

काकाखबरीलाल@बसना। आज दिनांक 11 अक्टूबर को आदिवासी कन्या आश्रम खोकसा के प्रभारी प्रधान पाठक मोहित बरिहा के जन्म दिवस के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बरीहा दंपति ने छात्रों को कॉपी कलम पेंसिल वितरण कर छात्रों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करते हुए उनके लिए स्वरुचि भोज की व्यवस्था की इस अवसर पर संकुल केंद्र खोकसा के प्राचार्य पी एन ठाकुर , संकुल समन्वयक नंदकुमार चौहान प्रधान पाठक, नारायण प्रसाद नायक शिक्षक गण, रूपलाल चौहान, दिलेश्वर प्रसाद बंजारे, संतलाल चौहान ,महावीर भोई ,रोहित भट्ट ,टीकम त्रिपाठी प्रधान पाठक उमा पटेल सहा शिक्षक रतना पटेल प्रधान पाठक लखनलाल चंद्रवंशी उपस्थित थे।
प्राचार्य ठाकुर सर ने जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें शुभ आशीष एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और इस नेवता भोज आयोजन पर बहुत-बहुत बधाई दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक शिक्षक मोहन खंडेल ने किया सभी शिक्षकों ने बरिहा के लिए शुभकामनाएं एवं उनके दीर्घायु की कामना किया।



























