बसना

बसना: यहां…सप्त शक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया

बसना। दिनांक 31.12.2025 दिन बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा में अखिल भारतीय  विद्या भारती शिक्षा संस्थान योजना के अनुसार सप्त शक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन रखा गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली की प्राचार्य  संध्या भोई एवं विशिष्ट अतिथि लतादादर के प्रभारी प्राचार्य  यमुना पांडे  उपस्थित हुए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य  अनुपमा साहू एवम संयोजिका  आशिका प्रधान रही । संध्या भोई द्वारा सप्त शक्ति संगम में मातृ  शक्तियों को संबोधित करते हुए कुटुंब प्रबोधन पर अपना विचार व्यक्त किए ।उसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि  यमुना पांडे  वर्तमान समय में महिलाओं की योगदान पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को आगे बड़ने के लिए प्रेरित किए ।मातृ शक्तियों की मनोरंजन के लिए विविध खेलों का आयोजन किया गया जिसमे मातृ शक्तियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिए ।संयुक्त परिवार की मिसाल को देखते हुए रसोड़ा ग्राम की  सविता मेहेर  को शांल एवम श्रीफल देकर विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम में लगभग 165 माताओ की उपस्थिति रही ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!