छत्तीसगढ़

सरायपाली :मकान मालिक को परेशान करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग शिकायत

ग्राम सागरपाली में एक आबादी जमीन पर बने मकान को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का कुछ ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाते हुए राजस्व विभाग में शिकायत की गई थी।

शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौका निरीक्षण कर जांच में पाया कि उक्त स्थान शासकीय नहीं, बल्कि, आबादी जमीन है। इसका कब्जाधारी के पास आबादी पट्टा भी है। किसी तरह की कोई कार्रवाई ना होने पर शिकायतकर्ता अब उक्त मकान मालिक को परेशान करने में लगे हुए हैं। इसकी शिकायत मकान मालिक द्वारा तहसीलदार बसना व थाना सरायपाली में की गई है और उनके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता रणजीत कुमार पटेल सागरपाली ने तहसीलदार बसना को दिए आवेदन में बताया है कि सागरपाली में 173/6 रकबा 2280 वर्ग फीट 209 वर्ग मीटर कि उनकी आबादी भूमि है। जिसको उनके द्वारा 2004 में सुरेंद्र सिंह से पंजीकृत बैनामा द्वारा खरीद हक से प्राप्त कर अब तक उपयोग किया जा रहा है। चूंकि मकान 40 वर्ष पुराना होने के कारण उसे तोड़कर उसी स्थान पर नया पक्का मकान बनाया गया है। राजस्व विभाग की टीम जांच के लिए भी पहुंची। किसी तरह का अवैध कब्जा ना होने आबादी पट्टे जमीन पर काबिज होने के कारण मकान मालिक के खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही ना किए जाने से बौखलाकर कुछ लोग जबरन राजस्व अधिकारियों के पास शिकायत कर रहे हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!