नौकरी: इंजीनियर के 27 पदों पर निकली भर्ती


मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर सहित ने 27 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 10 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री हासिल की हो. विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है.
आयु सीमा
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
वेतनमान:
50,000 से 1,60,000 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा.
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 118 रुपए देना होगा. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी. कैसे करें आवेदन इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.mrpl.co.in/ के माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया योग्य उम्मीदवारों का चयन
गेट स्कोर 2023, ग्रुप डिस्कशन तथा इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
























