अज्ञात डंपर ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर एक मृत दूसरा गंभीर

बसना बिलासपुर मार्ग पर मनसा देवी मंदिर झगरेनडीह के पास की घटना
शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल: बसना थाना अंतर्गत अभी रात्रि 8: बजे बसना से बिलासपुर मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को मनसा देवी मंदिर झगरेनडीह के पास अज्ञात डंपर वाहन ने ठोकर मार दी। हाइवा सलिहा थाना में पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया है। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई . वहीं दूसरी और बाइक में पीछे में सवार गज्जू नाम के युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की जानकारी संजीवनी 108 को दी गई है . संजीवनी 108 घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

घायल गज्जू नाम के युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना भेजा जा रहा है .वही बसना पुलिस सूचना पाकर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है . मृतक का नाम प्रकाश रात्रे ग्राम सोनपुर (थरगांव ) का निवासी बताया जा रहा है . घटना की खबर पाकर मृतक के रिश्तेदार घटनास्थल पहुंच चुके हैं . घटनास्थल से झगरेनडीह के ग्रामीणों ने काकाखबरीलाल को बताया कि लगभग रात्रि 8 बजे एक अज्ञात डंपर ने एक व्यक्ति को ठोकर मार कर अंधेरा वह खाली समय का फायदा उठाकर डंपर वाहन भागने में सफल रहा . घटना में प्रकाश रात्रे नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई . वहीं मोटरसाइकिल के पीछे सवार गज्जू नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो हो गया जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना भेजा जा रहा है।



























