सरायपाली

सरायपाली : निःशुल्क ईलाज कर जच्चा व बच्चा की बचाई जान

विगत दिनों सुरेश बरिहा निवासी रायपानी अपने गर्भवती पत्नी का प्रसव पीड़ा उठने पर व स्थिति अत्यंत गंभीर होने की स्थिति में जच्चा-बच्चा की जान बचाने आर्थिक स्थिति बेहद गंभीर होने के बावजूद भी निजी अस्पताल शुभा नर्सिंग होम इलाज करवाने पहुंचा।

स्थिति गंभीर थी, हाथ में पैसे नहीं थे, जान बचाना जरूरी था। हालत को देखकर नर्सिंग होम के संचालक डॉ. भागेश्वर पटेल एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता पटेल ने उसे पैसे ना होने के बावजूद भी इलाज के लिए कहीं अन्य जगह ना भेजकर स्वयं उसके इलाज में आने वाले राशि को वहन करते हुए महिला को ऑपरेशन के लिए तैयार किया और एक सफल ऑपरेशन हुआ। डॉ. भागेश्वर पटेल व डॉ. सुजाता पटेल ने बताया कि गर्भवती महिला को भर्ती करने वाले उसके पति सुरेश बेहद गरीब हैं। स्थिति गंभीर होने पर नर्सिंग होम लेकर आए थे। उनकी उम्मीद पर हम खरा उतरे हैं। टीम ने नि:शुल्क इलाज कर जान बचाई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!