छत्तीसगढ़

महासमुंद : राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल में अभिषेक का हुआ चयन

राज्य स्तरीय जूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में महासमुंद से अभिषेक का चयन हुआ था जिसका प्रशिक्षण शिविर 1 से 10 अक्टूबर तक पंत स्टेडियम सेक्टर 1 भिलाई जिला दुर्ग में आयोजित किया गया था, जिसमें 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।बेहतर प्रदर्शन एवं खेल कौशल के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य की टीम के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया हैं, जिसमें महासमुंद जिले से अभिषेक अंबिलकर पिता जयंत राव अंबिलकर का चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है। 72 वीं राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक भीलवाड़ा राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। राजस्थान के लिए टीम आज शाम भगत की कोठी ट्रेन से रवाना होगी।

अभिषेक के राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, संतोष सोनी, मनीष श्रीवास्तव, किरण महाडीक, सचिव विवेक मंडल, हिरेंद्र सोनी,कोषाध्यक्ष पुरन साहू, शुभम तिवारी, कुलेश्वर चंद्राकर, सुभाष मंडल, निखिल चंद्राकर, आकाश सोनी, विकास सोनी, राहुल रंजन,लालू सोनवानी ने बधाई दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!