महासमुंद : छात्रों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

साईबर क्राइम से संबंधित तथ्यों और बचाव के लिए जिले की पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है जिसके तहत साथ ही अंजोर रथ, यातायात एक्सपर्ट ट्रेनर-मनोज डडसेना स्कूलों और कॉलेजों के साथ ही हाट बाजार में प्रशिक्षण दे रहे हैं इसी कड़ी में खाकी के रंग स्कूल कॉलेज संग महाअभियान के तहत शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।

आयोजन के दौरान ट्रेनर-मनोज डडसेना ने छात्रों को बताया कि आज कल अधिकांश अपराध लोगों में जागरूकता में कमी होने से घटित हो रहे हैं। जिसे देखते हुए आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले को सेक्टर में विभाजित कर अंजोर रथ के माध्यम से जागरूकता लाने चलित थाना का पहल किया गया है।
अंजोर रथ के द्वारा मुख्यतः चिट फंड कम्पनियों, साइबर क्राइम, एटीएम फ्राड, डायल-112, यातायात नियम, मानव तस्करी से जुड़े अपराधों में अपराधियों के कार्यप्रणाली एवम बचाव की जानकारी, सोशल मीडिया व साइबर क्राइम से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, महिलाओं एवं छात्राओं को गुड टच-बेड टच की उचित जानकारी दी जा रही है।
मंच पर बुलाकर छात्रों को आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए
महाविद्यालय के छात्रों को सुरक्षा के उपायों के साथ आपात स्थिति से निपटने का का तरीका समझाया गया। इस दौरान कुछ छात्रों को मंच पर बुलाकर दो तीन ट्रिक्स भी करके दिखाए गए। जिससे सभी बच्चे लाभान्वित हुए। छात्रों से महिलाओं की सुरक्षा पर बने कानून पर भी चर्चा की गई ।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ अनुसूइया अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की समितियां बनाई गई हैं। जिसमे एन्टी रैगिंग समिति, महिला उत्पीड़न निवारण समिति आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण हेतु समय समय पर संबंधित अधिकारी द्वारा चर्चाएं की जाती है और उसका निवारण किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रदीप कन्हेर ने किया।

























