छत्तीसगढ़

सारंगढ:प्रशिक्षण केंद्र में निकली भर्ती

भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले Bilaigarh district में खेलो इंडिया khelo india का फुटबॉल लघु प्रशिक्षण केंद्र स्वीकृत किया गया है। योजना की गाइडलाइन अनुसार प्रशिक्षण केंद्र के लिए एक प्रशिक्षक नियुक्त किया जाना है। प्रशिक्षक के लिए योग्यता फुटबॉल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी या सीनियर वर्ग की नेशनल ओपन चैंपियनशिप (फुटबॉल महासंघ द्वारा आयोजित) में प्रतिनिधित्व या अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व और प्रशिक्षण कार्य का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ 25 जून 2024 को दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ में उपस्थित होकर वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षक को प्रति माह 25 हजार रूपए का मानदेय दिया जाएगा।

शिक्षा से वंचित लोगों के लिए शुरू किया गया है पंडित सुंदर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी chhattisgarh news राज्य शासन ने शिक्षा से वंचित नागरिक जो घरेलू, निजी या शासकीय कर्मी के कारण शिक्षा ग्रहण नही कर पाते, उनके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंडित सुंदर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी बिलासपुर का स्थापना किया गया है, जिसका वेबसाइट https://pssou.ac.in/ पीएसएसओयू डॉट एसी डॉट इन है। छत्तीसगढ़ देश के अन्य प्रान्तों के अलावा पूरे विश्व में उच्च शिक्षा के जो आयाम और कोर्स हैं उनमें कदम से कदम मिलाकर यहां के नागरिकों के लिए यह व्यवस्था की गई है। पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर की स्थापना का उद्देश्य राज्य के दूरवर्ती इलाकों में शिक्षा से वंचित समूहों के लिए दूरस्थ शिक्षा प्रणाली द्वारा विद्यार्थियों को ज्ञानदान, समर्थवान और कुशल बनाना है। दूरस्थ शिक्षा पद्धति को शिक्षा के क्षेत्र में सपनों को साकार करने वाली वैज्ञानिक पद्धति के रूप में जाना जाता है।

उच्च शिक्षा जीवन की गुणवत्ता के लिए जहां जरुरी है वहीं इसकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह जन सामान्य की पहॅुंच से अभी भी दूर है। सभी के लिए यह सर्व-सुलभ नहीं है। जो पारम्परिक उच्च शिक्षा के संस्थान हैं उनकी अपनी सीमांए है, और जो व्यक्ति उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है उन सभी की आवश्यकता की पूर्ति इससे संभव नही है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मुक्त विश्वविद्यालय और संस्थाओं की अवधारणा इस बात के लिए महत्वपूर्ण है कि इनके माध्यम से उच्च शिक्षा उन सभी के लिए उपलब्ध हो जाती है जो इसे प्राप्त करना चाहते है, भले ही उनकी उम्र कुछ भी हो, किसी भी व्यवसाय में हो, या किसी भी कार्य में और किसी भी परिस्थितियों में हो, यदि वे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो मुक्त विश्वविद्यालय या मुक्त संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा उनके लिए उपलब्ध रहता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!