सरायपाली : प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की हुई आवश्यक बैठक… विभिन्न समस्याओं को लेकर हुआ मंथन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक मंदिर स्कूल में रखी गई आज 13 नवंबर 2021 को सदाशिव राव गोलवलकर ( मंदिर स्कूल) भवन सरायपाली में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के तत्वाधान में अति आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं एवं संगठन के विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रांतीय निर्देशानुसार संगठन के विस्तार हेतु सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए संगठन के विस्तार करने की बात कही गई ।आगामी 11 दिसंबर 2021 को एक सूत्री मांग सहायक शिक्षक एलबी के वेतन विसंगति को दूर करते हुए पूर्व शिक्षकीय सेवा, शिक्षा कर्मी, संविदा, शिक्षा गारंटी गुरुजी के प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना करते हुए शिक्षक एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान सहित शिक्षा विभाग के समस्त लाभ प्रदान करने हेतु एक दिवसीय आंदोलन में शामिल होने पर विचार प्रस्तुत कर कार्य योजना बनाया गया। विकासखंड के समस्त संकुल केंद्रों में बैठक रखकर संगठन के विस्तार हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करने की सहमति दी गई। स्थानीय स्तर पर लंबित समस्याओं को एकजुट होकर निराकरण करने की योजना बनाई गई। बैठक में( प्रांतीय सचिव) रुपानंद पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष) लव कुमार पटेल, सतीश पटेल ,सुशील चौधरी, अनीष पंडा, निर्मल पुरोहित, ललित भोई, राजेश कुमार पटेल ,युवराज रावल, छबि लाल साव ,खिरोद्र चौधरी ,धनंजय पटेल, दीपक पटेल, दयानंद चौधरी ,चिंतामणि भोई, केदारनाथ प्रधान, दुर्वादल दीप, दरस पटेल, लोकेश कुमार पात्र, कोमल प्रताप चौधरी, खिरोद्र जेरी, चरण सिंह साहू एवं समस्त शिक्षक उपस्थित थे।



























