पिथौरा: ट्रेक्टर के ठोकर से कार क्षतिग्रस्त




पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सोमनाथ यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लहरौद में रहता है, रेडीमेंट कपडा बेचने का काम करता है । स्वयं के नाम से एक वाहन वेगानार क्रमांक CG06GZ 0642 है। जिसमें बाजार बाजार घुमकर कपडा बेचता हूं, दिनांक 18.03.2024 को रात्रि करीब 08/00 बजे अपनी वेगानार CG06GZ 0642 को अपने घर के सामने खडी किया था। दिनांक 19.03.2024 को सुबह 07/30 बजे गांव लहरौद के डीपोपारा का ट्रेक्टर चालक दीपक श्रीवास पिता गोरेलाल श्रीवास द्वारा अपनी ट्रेक्टर सोनालिका क्रमांक CG04NS 7638 को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर कार वेगानार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार का पीछे डिक्की एवं सामने बोनट क्षतिग्रस्त हो गया है, घटना को पडोसी टिकाराम यादव एवं रूपेश्वर यादव देखे है। एक्सिडेंट से किसी को कोई चोट नही आया है। पुलिस ने 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.































