सरायपाली : 10 महीना पहले नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

एक व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट विगत 24 नवम्बर 2021 को सरायपाली थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को कोटवार से सूचना मिली कि नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाला आरोपी भीखापाली में है। सूचना पर पुलिस टीम रवाना होकर ग्राम भिखापाली पहुंचे जहा पहुंचकर आरोपी के घर को चारो तरफ से घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद कर करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम अजय चैहान पिता राजकुमार चैहान उम्र 19 वर्ष साकिन बिजातीपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। आरोपी अजय चैहान से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना कुबूल किया। अपहृता का कथन लेने पर आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाने व कई बार संभोग करना बताए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376,(2)( ढ) आईपीसी4, 6 पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ह। संपूर्ण कार्यवाही महिला प्रधान आरक्षक हिमाद्री देवता , आरक्षक योगेन्द्र दुबे, महिला आरक्षक चंद्रकला वर्मा व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
























