छत्तीसगढ़
सरायपाली : नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रदुमन शर्मा ने जीता स्वर्णपदक

चेनाई के अडियार हाल में विगत 14 से 18 तक पांच दिवसीय रास्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिमसें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुवे सरायपाली के प्रदुमन ने 59 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में 165 किलो वजन उठा कर स्वर्ण पदक हासिल कर महासमुंद जिले का नाम रौशन किया। प्रदुमन अपना पॉवर लिफ्टिंग का अभ्यास रोज 2 घंटा जिम में करते है जीत का श्रेय वो अपने माता पिता और अपने गुरु राहुल सारथी को दिया। बताया गया की उनके कोच छत्तीसगढ़ के इक्छुक खिलाड़ियों को निःशुल्क में अपनी सेवा ऑनलाईन के जरिये देते है। उनकी इस उपलब्धि पर पॉवर लिफ्टिंग (आईपीएफ) भारत के अध्यक्ष सत्यप्रकाश मसीह, छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग के माह सचिव तेजा, हरिनाथ, जित्तू आहूजा आदि ने उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए बधाई दी है।
AD#1























