सरायपाली

सरायपाली : बड़े बकायदारों व हुकिंग पर विद्युत कंपनी बरतेगी सख्ती

विद्युत विभाग द्वारा विच्छेदन की कार्रवाई पुन: शुरू कर दी गई है। बड़े बकाएदारों, अवैध हुकिंग कर घर रोशन करने वालों, विच्छेदन के बाद हुकिंग कर चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी है। विद्युत विभाग द्वारा 50 हजार से अधिक राशि वाले बड़े बकाएदारों को नोटिस देकर राशि पटाने मौका दिया गया है। 19 तारीख तक राशि का भुगतान न करने की स्थिति में 20 तारीख को सामूहिक रूप से एक साथ सब स्टेशन के सभी बड़े बकाएदारों पर कार्यवाही करने के संकेत विभाग ने दिए हैं।

विद्युत विभाग से मिली जानकारी अनुसार बड़े बकाएदारों पर प्रथम चरण के तहत कार्यवाही 20 सितंबर से प्रारंभ होगी। सब स्टेशन अंतर्गत 171 ऐसे विद्युत उपभोक्ता है, जिनका 50,000 रुपए से अधिक बिजली बिल की राशि बकाया है। विद्युत विभाग द्वारा इन सभी बकाएदारों को नोटिस भी भेजा गया है और भुगतान के लिए समय भी दिया गया है। वहीं विभाग के कर्मचारी बकाएदारों के घर-घर जाकर बिजली बिल की बकाया राशि भुगतान शीघ्र किए जाने की सूचना भी दी है। विद्युत विभाग द्वारा शुरू किए गए वसूली अभियान के तहत लंबे समय से बिजली बिल की राशि भुगतान न करने वाले बड़े बकाएदारों से विभाग को 7 करोड़ रुपए की वसूलना है। बड़े बकाएदारों से वसूली अभियान की शुरुआत आगामी 20 सितंबर को संभाग में 10 टीमें एक ही दिन में 171 उपभोक्ताओं के यहां पहुंचेगी और राशि जमा न करने पर टीम द्वारा विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी। कनेक्शन विच्छेदन के बाद परिसर में विद्युत का उपयोग करते पाए जाने व अवैध हुकिंग कर घर रोशन करने वालों पर भी विभाग की नजर रहेगी और इस तरह विद्युत चोरी करते पकड़े जाने पर विभाग के द्वारा भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 138 व 135 के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत विच्छेदन के 15 दिवस के भीतर भुगतान ना होने की स्थिति में अनुबंध निरस्त कर कनेक्शन विच्छेदित करने की भी बात कही गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!