नौकरी-विज्ञापन
BSNL में 100 पदों पर निकली भर्ती 29 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), कर्नाटक सर्कल ने अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 29 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।पदों की संख्या- 100
योग्यता
आवेदकों के पास राज्य सरकार द्वारा स्थापित राज्य परिषद या तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा दी गई इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिग्री/ग्रेजुएशन और डिप्लोमा होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा।
AD#1
























