सरायपाली : भीखापाली में ईमली पेड के नीचे लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते महिला गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को दिनांक 27/05/2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भीखापाली में ईमली पेड के नीचे एक महिला अवैध रूप से लोगों को शराब पीने की साधन , पानी, गिलास चखना उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रही है कि सूचना के आधार पर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया । शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपियान श्रीमती पुष्पा ओगरे पति बलराम ओगरे जाति सतनामी उम्र 28 साल साकिन भीखापाली थाना सरायपाली फल्ली, डिस्पोजल गिलास, पानी आदि रखकर लोगों को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते हुए रंगे हाथो पकडा गया। आरोपियान श्रीमती पुष्पा ओगरे के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब की सील टूटी शीशी में करीबन 80ml
भरी जुमला 80ml देशी प्लेन मदिरा कीमती करीबन 60रू. , 04 नग डिस्पोजल ग्लास, 04 नग पानी पाऊच, 02 नग फल्ली पैकेट किमती 30रू. जुमला किमती 90रू. के साथ आरोपिया को गिरफ्तार किया गया सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया पुलिस ने 36(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.


























