सरायपाली : तपती धुप में करतब दिखाकर पेट पालने की मजबूरी

अंचल में बढ़ रही भीषण गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है. वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस तपती धूप में भी अपनी जीविका चलाने के लिए अपनी करतब दिखाकर अपने व अपनी परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं. ऐसा ही करतब दिखाते सरायपाली शहर में देखा गया जहां 3 बच्चे सड़क पर करतब दिखाकर लोगों से दान की मांग कर रहे थे. जानकारी के अनुसार गुजरात निवासी पुजा डंके अपनी 3 बच्चे जलेश्वर, अनिल, प्रमिला के साथ आई हुई है बच्चों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोड़ किनारे करतब दिखाकर उस क्षेत्र के दुकानदारों व लोगों से अपनी इच्छा अनुसार दान मांग कर पैसा इकट्ठा कर रहे हैं और इसी से उनका जीवन यापन होता है. पुजा डंके का कहना है कि वे 40 साल से गुजरात से आकर सारंगढ़ बस स्टैंड के पास रहती हैं लेकिन आज तक न तो आधार कार्ड बन पाया न ही राशनकार्ड बन पाया उन्होंने यहां की सरकार से उनका राशनकार्ड व आधार कार्ड बनवाने का निवेदन किया है.




























