छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : राजकुमारी सोहन चौहान ने जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 से भरा नामांकन, मुकाबला इस बार टक्कर का

विजय कुमार चौहान, बसना। त्रिस्तरीय पंचायत जनपद बसना अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 11 से जनपद सदस्य पद के लिए राजकुमारी सोहन चौहान नामांकन दाखिल कर चुके हैं। बीते शुक्रवार को क्षेत्र क्रमांक 11 से राजकुमारी सोहन चौहान ने नामांकन दाखिल कर चुनाव का बिगुल बजा दिया है । इस अवसर पर उनके साथ उनके ग्रामवासी मौजूद रहे। नामांकन दाखिल के बाद अभ्यर्थी ने जीत का दावा किया है।

बता दें, राजकुमारी चौहान पूर्व में इस क्षेत्र से जनपद सदस्य रह चुकी हैं एंव पिछले साल भी चुनाव लड़ी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था । राजकुमारी चौहान जनपद क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय होने के साथ लंबे समय से सामाजिक और जनसेवा के कार्य से जुड़े हुए हैं। वे लगातार क्षेत्र के हर कार्यक्रम में अपनी उपस्थित दर्ज करते आयी हैं। बता दें, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 में अनुसूचित जाति ( महिला) सीट के लिए आरक्षण जारी हुआ है। और जनपद अध्यक्ष के लिए भी अनुसूचित जाति (महिला) आरक्षित है इसीलिए भी इस बार चुनाव काफी दिलचस्प एंव टक्कर का होने वाला है।

कुल 11 गांव के मतदाता करेंगे मतदान

क्षेत्र क्रमांक 11 के अंतर्गत धानापाली, पिताईपाली, परसकोल, कुम्हारी, कर्राभौना खुसरूपाली, उमरिया, कोलियारीडीह, मेढ़ापाली, ठुठापाली, हरिलछापर सहित कुल 11 गांव आते हैं जिसके लिए नामांकन की आज आखरी दिन है।

किया जीत का दावा, मिल रहा जनसमर्थन

राजकुमारी चौहान के पक्ष में स्थानीय जनता का समर्थन बढ़ता जा रहा है। वे जनता से जुड़े मुद्दों को समझने और समाधान देने की क्षमता रखती हैं। कई सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों के कारण उनकी पहचान सेवा भाव और विनम्रता के लिए की जाती है।

नामांकन की आज आखरी दिन

बता दें, नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार 03 फरवरी 2025 है। इसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार 04 फरवरी 2025 को होगी, और प्रत्याशी अपना नाम गुरुवार 06 फरवरी 2025 तक वापस ले सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!