बागबाहरा: रेवा घाट जोंक नदी पुलिया के पास अवैध शराब बिक्री करते युवक धरा गया

बागबाहरा पुलिस ने रेवा घाट जोंक नदी पुलिया किनारे ग्राम रेवा में आने जाने वाले लोगो को उड़ीसा राज्य निर्मित जेब्रा छाप कच्ची महुआ बिक्री करते युवक को गिरफ्तार किया . 09/04/2022 को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति रेवा घाट जोंक नदी पुलिया किनारे ग्राम रेवा में आने जाने वाले लोगो को उड़ीसा राज्य निर्मित जेब्रा छाप कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है कि सुचना तस्दीक हेतु पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पुलिस की पहुंची जहां एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरी में कुछ रखकर खड़ा था जो पुलिस पार्टी को आता देखकर इधर उधर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर शराब बिक्री करते पकड़कर पुछताछ किया गया जो अपना नाम पता अजय यादव पिता स्व दारासिंग यादव उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं 09 राउत पारा खरियार रोड थाना जोंक जिला नुवापाड़ा उडीसा का रहने वाला बताया तथा लोगो को अवैध रूप से शराब बिक्री करना बताया उसके पास रखे प्लास्टिक के बोरी को चेक करने पर बोरी के अंदर 58 नग पाउच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित कच्ची महुआ शराब रखे मिला जिसे अपने पास रखे शराब के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर वैध दस्तावेज के संबंध में पुछने पर अपने पास कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया उपरोक्त शराब को मौके पर आरोपी के कब्जे से बरामद कर सफेद रंग के प्लास्टिक कि बोरी में 58 नग पाउच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित कच्ची महुआ शराब जुमला 11600 एमएमल कीमती 2610 रूपये व आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 34(2)-LCG के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.























