राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने की श्रद्धांजलि अर्पित

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराईपाली ग्रामीण शहर एवं भंवरपुर के संयुक्त तत्वाधान में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में श्रद्धांजलि सभा बुलाई गई थी जहां सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा एवं सत्य के मार्ग पर चलते हुए भारत को स्वतंत्र कराने में अपना अहम योगदान दिया है तथा महात्मा गांधी के स्वदेशी अपनाओ के नारे को मैं स्वयं अमल करते हुए खादी के वस्त्र कि अब पहनता हूं हम सभी देशवासियों को महात्मा गांधी के बताए पद चिन्हों पर चलना चाहिए नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलते हुए किसानों ने शांतिपूर्ण आंदोलन किसान विरोधी बिल को लेकर अब तक किया है सरकार किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन से घबराई हुई है इसलिए गांधीवादी आंदोलन को बदनाम करने हेतु षड्यंत्र रच रहे जैसा षड्यंत्र अंग्रेजों ने महात्मा गांधी को बदनाम करने के लिए रचा था हरदीप सिंह रैना ने कहा कि हम आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर यही प्रार्थना करते हैं कि देश के अन्नदाता की मांग पूरी हो और उनका शांतिपूर्ण आंदोलन सफलता प्राप्त करें यह आज के दौर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गांधीवादी विचारधारा से ओतप्रोत रही है और महात्मा गांधी के आदर्शों का पालन करती रही आज के दौर में महात्मा गांधी के आदर्शों का अनुसरण करना अति आवश्यक है जहां हिंदू मुसलमान भाइयों को आपस में लड़ाई जाने हेतु षड्यंत्र रचे जा रहे हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा भाईचारे का संदेश दिया है और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की बात कही है जिसे कहीं ना कहीं आज के दौर में आर एस एस और उससे जुड़ी पार्टी भाजपा तोड़ने में लगी हुई है
कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनारायण आदित्य ने किया रामायण आदित्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा कांग्रेस जनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक अपने दैनिक जीवन में राष्ट्रपिता द्वारा बताए गए मार्ग को आत्मसात करने की कोशिश करें तथा आर एन आदित्य द्वारा श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी कांग्रेस जनों को उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वाहिद ने निहारया जितेन सिदार जयंत चौधरी जनाब खान शुरू पाणिग्रही मुकेश अग्रवाल सुरेश पटेल शंभू चौहान बबलू चौहान राजा अग्रवाल संदीप अग्रवाल नरेंद्र साहू संतलाल बारीक उदय सारथी परेश्वर,तीरथ कुमारी मानिकपुरी इंद्र कुमार डडसेना आदि उपस्थित रहे

























