महासमुंदराजनितीसरायपाली

स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू और मंत्री टी एस सिंहदेव कल सरायपाली में करेंगें चुनावी सभा को संबोधित

महासमुंद :लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए हैं जिससे सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट अपील कर रहे है। इसी कड़ी में कल 11 अप्रेल को महासमुंद जिले के सरायपाली राजमहल मैदान में दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर से पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और मंत्री टी एस सिंहदेव चुनावी सभा को सम्बोधित कर महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी धनेंद्र साहू के पक्ष में वोट करनेअपिल करेंगे।कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी धनेंद्र साहू समेत बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महासमुंद आलोक चंद्राकर, एवं जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष मुख्य रूप उपस्थित रहेंगे

उक्ताशय की जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस सरायपाली अध्यक्ष संजय चौधरी ने सरायपाली बसना विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं को सभा मे शामिल होने की अपील की है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!