तुमगांव:ट्राली ले उडे़ चोर




तुमगांव (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में खोशिल कुमर गेन्ड्रे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम व पो0 भोरिंग वार्ड नं. 01 थाना तुमगांव तह0 व जिला महासमुंद का निवासी है वर्ष 2014 में कृषि उपयोग हेतु अपने नाम से ट्रेक्टर ट्राली खरीदा था जिसका रजिस्ट्रेशन नं. CG 06 E 8463 एवं चेचिस नं. AFE1845 जिसकी वर्तमान अनुमानित किमत लगभग 40,000 है। दिनांक 03-07-23 को प्रति दिन की भांति ट्राली को अपने निवास स्थान कान्हा काम्पलेक्स राधेश्याम पेट्रोल पम्प के आगे जोबा रोड ग्राम भोरिंग में बाहर रखा था दिनांक 04-07-23 को सुबह काम्पेक्स पहुंचा तो ट्राली वहां से गायब था। कई महिनों तक आसपास के ग्रामों में पता किया मगर कोई जानकारी आज दिनांक 14-03-24 तक नहीं मिली है कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रेक्टर ट्राली को चुराकर ले गया है पुलिस ने379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















