बागबाहरा

बागबाहरा: घर से मोबाइल घड़ी चार्जर ले उड़ा अज्ञात चोर

बागबाहरा।  आरक्षी केद्र अंतर्गत घर से  मोबाइल  घड़ी व चार्जर चोरी का मामला सामने आया है।फिरोज कुरैशी ने पुलिस को बताया कि वह   वार्ड क्रमांक 14 फूलवारी पारा  बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद (छ ग ) मे रहता है दिनांक 06/08/2025 को रात्रि मे खाना खाकर  सोया था की रात्रि करीबन 01:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति  घर मे घुसकर बिजली बोर्ड मे लगे चार्जर को निकालकर ले जा रहा था चार्जर को निकालते समय आवाज आने से जग गया  जगा हुआ देखकर वह व्यक्ति भाग रहा था उसका पीछा कर पकडने का कोशिश किया तो वह व्यक्ति  धक्का दे दिया और भाग गया। धक्का देने से  वही जमीन पर गिर गया। वह अज्ञात व्यक्ति कौन था इसके बारे मे कोई जानकारी नही है। कमरा मे आकर देखा तो  सिराहने मे रखे एक  सैमसंग कंपनी का की पैड मोबाईल एवं एक टायटन कंपनी का घडी, तथा एक मोबाईल चार्जर नही था । वह अज्ञात चोर ने  01- एक पुरानी ईस्तेमाली सैमसंग कंपनी का की पैड मोबाईल कीमती 500 रूपये 02- एक पुरानी ईस्तेमाली टायटन कंपनी का घडी कीमती 500 रूपये। 03- एक पुरानी ईस्तेमाली मोबाईल चार्जर कीमती 100 रूपये,  कुल जुमला कीमती 1100 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। उक्त घटना को अपने पडोस मे रहने वाले पूर्णिमा ऊर्फ बुगली को बताया ।  पुलिस ने 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!