बागबाहरा
युवक का शव मिला

बागबाहरा। स्थानीय रेल्वे स्टेशन के कोमाखान की दिशा स्थित आखरी सिग्नल के पास एक युवक दुर्गेश धुप्पड़ की लाश पटरी के किनारे शनिवार सुबह पड़ी मिली। जिसका सिर बुरी तरह जख्मी एवं एक हाथ जख्मी था। इसकी सूचना मोहल्ले वासियों ने सुबह 8 बजे पुलिस को दी। मौत का कारण अज्ञात है। पुलिस विवेचना में लिया गया है। पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय दुर्गेश धुप्पड़ स्थानीय वार्ड नं. 8 निवासी आदतन शराबी था। घर में वह माँ के साथ रहता था। पत्नी शादी के एक साल के अंदर उसे छोड़कर चली गयी थी। शव पंचनामा पीएम पश्चात उसके भांजे व परिजनों को सौंप दिया गया।
AD#1





















