महासमुंद: 37 वर्षीय मजदूर लापता, परिवार ने दर्ज कराई रिपोर्ट

महासमुंद। गुडरूपारा निवासी 37 वर्षीय नरेन्द्र यादव के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार नरेन्द्र 2 सितंबर 2026 की सुबह रोज की तरह पिटियाझर स्थित चोपड़ा राइस मिल में काम करने गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन नरेन्द्र का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसकी मां ने 4 सितंबर को थाना महासमुंद पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट के अनुसार नरेन्द्र की ऊंचाई करीब 5 फीट 7 इंच, चेहरा गोल, बाल काले, रंग सांवला और शारीरिक स्थिति सामान्य है। घटना के समय वह बैंगनी रंग की शर्ट और जींस पहने हुए था। वह तीसरी कक्षा तक पढ़ा है और हिंदी व छत्तीसगढ़ी भाषा बोलता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है तथा लापता नरेन्द्र की तलाश की जा रही है।



























