भंवरपुर

विकास कार्यों का विरोध कर रहा विपक्ष – जयसिंघानी

भंवरपुर। शुक्रवार को भाजयुमो मंडल भंवरपुर की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई।
भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के स्वागत पश्चात जिलाध्यक्ष धनेश नायक ने सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा पार्टी के कामकाज को तय समय में पूरा करने कहा। उन्होंने चौथी बार भाजपा सरकार बनाने संकल्प लेकर चुनाव की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए। प्रदेश से प्रभारी विजय जयसिंघानी ने वालंटियर प्रोग्राम तथा मिलेनियम वोटर्स कार्यक्रम की समीक्षा कर जानकारी ली। और कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा की टीम के महत्वपूर्ण योगदान देने प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने आक्रामकता के साथ विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि आज विपक्ष भाजपा नीत राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं जन हितैषी योजनाओं का विरोध कर रही है , जबकि पिछले 70 वर्षों तक सरकार में रहने वाले विपक्ष के लोगों को जनता और जनहितार्थ कार्यों से कोई सरोकार नहीं रहा। इस दौरान भाजयुमो मंडल प्रभारी गजेंद्र ठाकुर, अमित आहूजा ने भी मार्गदर्शन देकर चौथी बार भाजपा सरकार बनाने संकल्प दिलाया। बैठक के पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर परिसर पौधारोपण कर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। तत्पश्चात संपर्क फॉर समर्थन के तहत एतिहासिक शिव मंदिर भंवरपुर में पुजारी रामदास वैष्णव से मुलाकात कर सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा कर भाजपा का समर्थन करने आग्रह किया गया। इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जीतू वैष्णव, उपाध्यक्ष पितांबर चौधरी, देवेन्द्र साहू, विशु अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मनाबोध मिरी, पिलाबाबू, कमलेश पटेल, पंकज वैष्णव, चैनसिंह चौहान, विवेक चौहान, भुवनेश्वर चौहान, लोकेश चौहान, पुनीदास, सहित भाजयुमो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!