सरायपाली

सरायपाली:डुडूमचुवाँ विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

सरायपाली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुडूमचुवाँ में गुरुवार को नए शिक्षा सत्र के अवसर पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर कक्षा पहली से बारहवीं तक के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य नीलाम्बर दिवान ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं शाला विकास समिति के सदस्य छत्रपाल निषाद ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर अध्ययन करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में पालकगण खेमराज साहू, बाबूलाल डिंगरे, जयराम राठिया, जगतपाल पटेल, धनुर्जय साहू, सुखसागर पटेल, मिलकराम राठिया, चुन्नूलाल जायसवाल एवं युधिष्ठिर सागर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। इसके अलावा विद्यालय के शिक्षक दुर्गेश प्रसाद नायक, डोमलाल पालेश्वर, जयप्रकाश बरिहा, प्रियंका बाघ, हरिप्रिया चौधरी, अम्बिका, टिकेश्वर पटेल, मीरा पटेल, ज्योति पटेल, दिनेश पटेल, यादराम साहू, संजय दिवान एवं मनोज कुमार बिश्रा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य संतोष कुमार साव ने आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को डायरी में लिखकर उसके अनुरूप मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक छबिलाल पटेल ने किया। कार्यक्रम संबंधी जानकारी व्याख्याता रवि यादव द्वारा प्रदान की गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!