सरायपाली :बटकी चौक में पीकप की ठोकर से युवक को लगी चोट

सरायपाली ( काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में छविलाल विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खरखरी थाना सिंघोडा जिला महासमुंद का रहने वाला है खेती किसानी काम करता है दिनांक 04/01/2023 को प्रात: 06:00 बजे उनके पिताजी शोभनाथ विश्वकर्मा अपने सुपर एक्सल मोटर सायकल क्रमांक CG 06 B 9342 से जिला सहकारी बैंक सरायपाली धान बेचने का पैसा निकालने गया था लगभग 01:00 बजे शाम को उनके गांव का गजपति बारीक फोन से सूचना दिया कि एन एच 53 रोड ग्राम बटकी चौक के पास तुम्हारे पिताजी का एक्सीडेंट हो गया है तब सूचना पाकर वह तत्काल घर से निकलकर एन एच 53 रोड बटकी चौक के पास पहूंचा और देखा तो बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक OD 17 H 4132 एक्सीडेंट कर रोड किनारे पलट गई थी उनके पिताजी जी को 112 वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली ईलाज हेतु ले गये थे तब वह शासकीय अस्पताल जाकर उनके पिताजी को देखा तो उसके सिर, पैर, पीठ मे चोट लगकर खून निकल रहा था जिसे वह अपने पिजाजी को पूछा तो बताये कि जिला सहकारी बैंक सरायपाली से पैसा निकाल कर वापस अपने घर खरखरी आ रहा था कि पिछे से आ रही बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक OD 17 H 4132का चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चालते लाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया घटना को गजपति बारीक एवं सुरेन्द्र बारिक देखे है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























