सरायपाली के युवा कांग्रेसी मोहम्मद मोहसिन मेमन को पुनः युवा इंटक महासमुंद जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

( सरायपाली काकाखबरीलाल).
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस युवा इंटक की पुनः नई कार्यकारिणी गठित की गई| प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहनमरकम एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस – युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेस सिंह ठाकुर के आदेश पर सरायपाली के युवा कांग्रेसी मोहम्मद मोहसिन मेमन को पुनः युवा इंटक महासमुंद जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया । ज्ञातव्य हो कि इसके पूर्व में भी मोहम्मद मोहशीन मेमन युवा इंटक के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं ।जिलाध्यक्ष के तौर पर इस पद पर रहते हुवे मोहशीन मेमन द्वारा युवाओ को पार्टी से जोड़ने के साथ ही सक्रियता के चलते व पूर्व में किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें दुबारा युवा इंटक महासमुंद जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया।
मोहसिन मेमन ने अपनी नियुक्ति पर छ.ग.प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी,केबिनेट मंत्री टी. एस सिंहदेव ,प्रभारी मंत्री गिरीश देवांगन जी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम , जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर एवं जिले के चारो विधायको का आभार व्यक्त किया। एवं मेमन ने कहा कि वे भरपूर प्रयास करेंगे ताकि युवा इंटक कांग्रेस को इसी तरह और अधिक से अधिक सफलता प्राप्त हो सके।





























