सरायपाली

सरायपाली: मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन

 

सरायपाली (काकाखबरीलाल).केंद्रीय विद्यालय सरायपाली में वरिष्ठ अभिभावकों के साथ मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं के दादा-दादी, नाना नानी को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में वरिष्ठ अभिभावकों को स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. सीमा प्रधान ने कहा कि आज के भागमभाग, प्रतिस्पर्धा और कमरों में बंद हो रहे बच्चों के इस युग में मानसिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना अति आवश्यक हो गया है। स्व केंद्रित मोबाइल के इस जीवन शैली में एक ओर घर के बड़े-बूढ़े उपेक्षित हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सहयोग, सहिष्णुता व परस्पर सम्मान की शिक्षा किताबों में रह गई है। इससे बच्चों को परिचित कराने और जीवन में उन्हें इन क्रिया कौशलों का उपयोग कराने के लिए ही इस तरह की अनूठी कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसके अंतर्गत दादा-दादी, नाना-नानी को भी अपने मनोभावों को व्यक्त करने का अवसर मिला है। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा उनके लिए मनमोहक खेल-कूद भी शामिल किया गया। इस दौरान बच्चों और वरिष्ठ अभिभावकों के साझेदारी में स्वच्छता रेस का आयोजन किया गया, जिसमें बिहारी अग्रवाल एवं उसकी पोती आरोही अग्रवाल प्रथम, जगदीश अग्रवाल एवं उसके पोतियाँ आराध्या व काव्य अग्रवाल द्वितीय एवं तृतीय स्थान शोकतलाल चौधरी एवं यति चौधरी ने प्राप्त किया दादा-दादी, नाना-नानी के मानसिक स्वास्थ्य वर्धन हेतु तकिया रेस का मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर अमृत लाल भोई व द्वितीय स्थान पर नरसिंग डडसेना रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!